May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2025। बीती रात करीब 8.30 बजे कस्बे के बाजार में गांधी पार्क के पास एक वन प्लस का मोबाइल फोन मिला है। फोन मिला वे युवक उसे सही मालिक तक पहुंचाना चाहते है।

जागरूक युवक मुकेश सोनी ने बताया कि वे अपने दोस्त भरत सारस्वत के साथ गांव जा रहें थे। तभी उन्हें एक मोबाइल फोन राम स्नेह कटले के आगे पड़ा मिला। उन्होंने फोन उठा लिया। संभवत किसी वाहन के ऊपर से गुजर जाने पर फोन की स्क्रीन डेमेज हो गई है। फोन स्वीच ऑन भी नहीं हो रहा है। मुकेश ने बताया कि फोन मालिक उन्हें फोन का बिल दिखाकर अपना फोन प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए 8502079358 पर संपर्क किया जा सकता है।