August 29, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2024। क्षेत्र के गांव बापेऊ निवासी एक 22 वर्षीय युवक ने बीकानेर में किराए के मकान फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला का अंत कर लिया है। युवक पीबीएम में लैब टैक्निशियन का कार्य कर रहा था और अपने परिवार में सबसे बड़ा बेटा था। वह करणी कॉलोनी में करीब 8 माह से इस मकान में रहता था जिसके कमरे में फंदे पर झूल गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बापेऊ निवासी 22 वर्षीय पुनम राजपुरोहित पुत्र नत्थूसिंह राजपुरोहित ने आत्महत्या कर ली है।