






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 नवंबर 2024। महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के छात्र पहलवानों का दबादबा रहा। अनूपगढ़ में गुरूनानक खालसा पीजी कॉलेज में आयोजित 20वीं इंटर कॉलेज पुरूष वर्ग प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र आदित्य पुत्र कन्हैयालाल तावणियां ने 61 किलो भार वर्ग में गोल्ड जीता है। वहीं विभिन्न भार वर्ग में आशीष कुमार पुत्र दुलीचन्द ने सिल्वर मैडल व सचित पुत्र दयानन्द पूनियां व शाबर हुसैन पुत्र नाजिर खान ने ब्रोन्ज मेडल हासिल किए है। मंगलवार को मैडल जीतकर बुधवार को पहलवानों के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर महाविद्यालय परिसर में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव श्याम महर्षि, उपसचिव रामचंद्र राठी व विजय महर्षि ने पहलवानों को मिठाई खिला कर फुलमाला पहना कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल में प्रतिभाओं का महाविद्यालय से चयन होना गर्व की बात है। प्राचार्य डॉ.विनोद सुथार ने बताया कि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा पुरुष वर्ग अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में बीकानेर संभाग के विभिन कॉलेजों से 67 पहलवानों ने भाग लिया था। जिसमें से महाविद्यालय के चार पहलवानों ने पोजिशन हासिल की है। महाविद्यालय के कोच मुकेश जांगिड़ ने बताया कि अब यह पहलवान गुरु काशी विश्वविद्यालय पंजाब में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की तरफ से विश्वविद्यालय स्तर पर खेलेंगे। वहीं कस्बे में कुश्ती, जूडो की तैयारी करवा रहें जयहिंद एकेडमी में भी उत्सव का माहौल रहा। एकेडमी के नितिन सिंह ने बताया कि इससे पूर्व भी एकेडमी के पहलवान आदित्य ने अपने भार वर्ग के फाइनल मुकाबले पहलवान दिनेश कुमार, रायसिंहनगर को हरा कर गोल्ड हासिल किया है। एकेडमी के कोच सिकंदरसिंह, मुकेश जांगिड़, जितिनसिंह सहित साथी पहलवानों ने विजेता को शुभकामनाएं दी है।






