






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2025। आज शाम जिले भर में मॉकड्रिल की तैयारी प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसके तहत ब्लैक आउट किया जाना प्रस्तावित है। श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन ने राजस्व ग्राम वार कार्मिकों को इसके लिए जिम्मेदारी दी है। प्रत्येक गांव के मंदिरों में लगे लाउड स्पीकर से मॉक ड्रिल करवाया जाएगा। इन माइकों पर इस संबंध में पूर्व घोषणा की जाएगी। सरकारी आदेशानुसार जब पहला सायरन की आवाज सुनाई पड़े तो सभी ग्रामीण अपने घरों, दुकानों, संस्थानों की लाइटें बंद करें। अगर कोई गाड़ी में चल रहा हो तो गाड़ी को साइड में रोककर उसकी लाइट बंद करें। कोई टॉर्च, मोबाइल, इन्वर्टर से चलने वाली लाइट, सोलर पैनल की लाइट सभी बंद करें। मोबाइल की रोशनी भी नहीं करें। वहीं करीब 15 मिनिट बाद एक लंबा सायरन बजेगा और तब नागरिक सामान्य हो सकेंगे। ये ड्रिल नागरिक सुरक्षा के लिए करवाई जा रही है और प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है कि वे देशा निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों ने बिना डरें ग्रामीणों को मॉकड्रिल का हिस्सा बनने की बात कही। विदित रहें सायरन बजने का समय उच्चाधिकारियों द्वारा ऐन वक्त पर ही दिया जाएगा। वहीं सायरन का ऑडियो भी अधिकारियों को दिया गया है।
गांव में बजेंगे मंदिरों से सायरन, शहर में पालिका के टैंपू बजाएंगे सायरन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नियत समय पर एकसाथ पूरे अंचल में ब्लैक आउट किया जाएगा। जिसमें प्रशासनिक कार्मिकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गांवो में मंदिरों के लाउड स्पीकर से सायरन की आवाज ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी। वहीं कस्बे की जिम्मेदारी नगरपालिका को सौंपी गई है। पालिका द्वारा कचरा संग्रहण गाड़ियों को एक एक, वार्ड में खड़ा कर इन गाडियों में लगे लाउड स्पीकर से सायरन बजवाया जाएगा। इन सभी को तय समय पर सायरन का वीडियो देकर समय तुरंत बताया जाएगा। ब्लैक आउट का समय केवल कार्मिकों को ही बताया जाएगा। नागरिकों को केवल सायरन बजने से ही मनाना है। सभी कार्मिकों ने आज शाम 4 बजे तक जिस लोकेशन से सायरन बजाया जाएगा इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।



