May 19, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2021। प्रशासन गांवो के संग नहीं आज प्रशासन नेट बंदी के संग नजर आया और शिविरों में सुबह से कोई कार्य नहीं हो पाया। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज गांव बरजांगसर में शिविर का आयोजन हुआ परन्तु नेटबन्दी के कारण यहां कोई कार्य नहीं हो सका। 2 बजे तज नेटबन्दी में पटवारी व सभी विभागों के अधिकारी शिविर में बैठे रहें और आमजन खूब परेशान हुआ। आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले में शिविर खाना पूर्ति ही होंगे क्योंकि सुबह से करीब 3 बजे तक ग्रामीणों के कोई कार्य शिविरों में नहीं हो पाए। ग्रामीणों की शिकायत रही कि इससे अच्छा नेटबन्दी वाले दिन शिविर स्थगित कर दिया जाना चाहिए था क्योंकि उनके क्षेत्र के काम तो हो नहीं सकेंगे व कागजों में शिविर भी सम्पन्न हो गया भी दर्ज हो जाएगा। ग्रामीणों ने अधिकारियों को भी इसकी शिकायत की और अधिकारियों ने बेबसी प्रकट की।