






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2025। सरकारी कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में ऑनलाइन प्रवेश 4 जून से शुरू होंगे। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा ने सोमवार को शिक्षा सत्र 2025-26 में प्रवेश का ऑनलाइन कार्यक्रम जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया 16 जून तक चलेगी। शिक्षा सत्र 2025-26 की प्रवेश नीति के अनुसार कॉलेजों में 12वीं की परसेंटेज के आधार पर विद्यार्थी को प्रवेश दिया जाएगा। कला व कॉमर्स में 45 प्रतिशत से कम व साइंस में 48 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले अभ्यर्थी गवर्मेंट कॉलोजों में प्रवेश नहीं ले सकेंगे। वहीं दूसरे राज्य के विद्यार्थियों के लिए 60 प्रतिशत अंक होने पर ही आवेदन कर सकेंगे। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय मोमासर, सदुदेवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है। कल से विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
सरकारी कॉलेज में प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर के सैनी ईमित्र संचालक पवन सैनी ने बताया कि सरकारी कॉलेज में प्रवेश के लिए विद्यार्थी को फोटो, 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (चार पेज वाला), आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, बैंक डायरी, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। विद्यार्थी अपने निकटवर्ती ईमित्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।



