






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2025। गांव बिग्गा में संयुक्त खातेदारी के खेत में काश्त करने को लेकर हुए एक विवाद में झगड़ा फसाद बढ़ते देख सोमवार को पुलिस ने दो जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। एएसआई राजकुमार ने बताया कि बिग्गा की रोही में किशोर कुमार जाट ने रमेश कुमार जाट व मनोज जाट के साथ संयुक्त खातेदारी में सात बीघा दो बिस्वा भूमि करीब चार वर्ष पूर्व खरीद की। सोमवार को रमेश व मनोज ने इस भूमि को जबरन काश्त कर लिया। इसपर तीनों आपस में उलझ गए व समझाईश के बावजूद नहीं माने। रमेश व मनोज धमकियां देने लगे व मारपीट पर उतारू हो गए तो पुलिस दल ने दोनों को पकड़ कर थाने पहुंचाया।



