May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितबंर 2022। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में बीए प्रथम वर्ष में श्रेणीवार रिक्त स्थानों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आज प्रारंभ हो गई है। प्राचार्य डॉ. आभा ओझा ने बताया कि एसटी व एमबीसी श्रेणी में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 7 सितंबर से प्रारंभ हो गई है तथा अंतिम तिथि 13 सितंबर है। नोडल प्रवेश प्रभारी अमित तंवर ने बताया कि ऑनलाईन आवेदन पत्र छात्र अपनी एसएसओआईडी से ई-मित्र द्वारा फार्म भर सकते है। तंवर ने बताया की स्नातक द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष के लिए ऑनलाईन फीस जमा करवाने की तिथि 15 सितंबर तक की जाती है। बता देवें महाविदयालय में एसटी की 24 व एमबीसी की 10 सीटें रिक्त है।