






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2025। जिले भर में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों का होगा मनोनयन किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने जिले भर के उपखंड अधिकारियों को आदेश देते हुए प्रति उपखंड पर 50 स्वयंसेवकों का मनोनयन किया जाना है। इन अवैतनिक स्वयंसेवकों को नागरिक सुरक्षा का 10 दिवसीय बुनियादी एवं सेवा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में किसी प्रकार का भत्ता नहीं दिया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ में तैराक 8, वाहन चालक 8, कम्प्यूटर ऑपरेटर 8, एनसीसी/ सामान्य/ स्काउट 12, राज्य कर्मचारी 4 भूतपूर्व सैनिक 2 की नियुक्ति की जानी है। श्रीकोलायत, नोखा, लूणकरनसर, खाजूवाला, बज्जू, छतरगढ़, पूगल, बीकानेर में ये नियुक्तियां की जाएगी। उपखंड क्षेत्र में रहने वाले 18 वर्ष से 40 वर्ष तक की आयु के लोग dmrelief.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते है।




