






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 फरवरी 2026। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों की प्रगति में मील का पत्थर साबित हो रहा है। क्षेत्र में सीबीएसई बोर्ड को प्राथमिकता देने वाले अभिभावकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। संस्थान में वर्ष 2026-27 के लिए सीबीएसई स्कूल भी प्रारंभ कर दिया गया है। संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त अमेरिका के अन्तराष्ट्रीय पाठ्यक्रम Fortuna pix USA के लिए कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ हो गया है। सीबीएसई कक्षाओं के लिए आरटीई में प्रवेश 4 मार्च 2026 तक लिए जाएंगे। स्वामी ने बताया कि प्रशिक्षित और वेल ट्रैंड टीचर्स ही सीबीएसई कक्षाओं में बच्चों को इंटरनेशनल पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षण व अध्ययन करवाएंगे। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष सीबीएसई की स्वीकृति मिलने से कई अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह भी नजर आ रहा है।
स्वामी ने बताया कि सीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में पूर्णतया नई शिक्षा पद्धति के अनुरूप शिक्षण की इंटरनेशनल व्यवस्थाएं की है। इसमें मल्टी मॉडल लर्निंग टेक्नोलॉजी 4 स्टेप बेस्ड लर्निंग होगी। इसमें NEP और NCF गाइडलाइन के अनुरूप बच्चों की आधारशीला स्ट्रांग लर्निंग फोकस्ड स्टडी करवाई जाएगी। वहीं पीयर टू पीयर लर्निंग, इंटरनेशनल पेडागॉजी और मेथोडोलॉजी, ब्लूम टैक्सोनॉमी बेस्ड असेसमेंट व विभिन्न टेक्नोलॉजी द्वारा स्टूडेंट्स के लर्निंग गैप को खोजने के लिए AI बेस्ड मॉनिटरिंग सिस्टम भी प्रयोग में लिया जाएगा। वहीं प्रशिक्षित स्टाफ के निर्देशन में इंटरैक्टिव और एक्टिविटी बेस्ड स्मार्ट क्लास होगी, मल्टी स्किल और टास्क बेस्ड लर्निंग प्लेटफॉर्म मिल सकेगा। वहीं एक्सपीरियंस हब कॉन्सेप्ट्स, थ्योरम और मेथड को टच और फील करता है। एक क्लास में सभी तरह के 3 लर्नर्स को शार्प अंडरस्टैंडिंग स्किल पर काम हो सकेगा। हर एक विद्यार्थी का पोर्टफोलियो, खास तौर पर प्री-प्राइमरी स्टूडेंट्स के लिए डिज़ाइन किया गया मॉडल काम में लिया जाएगा। इस स्कूल में लर्निंग रोबोटिक्स, AI, कोडिंग, कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी विथ फन और फिजिक्स, केमेस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी, ज्योग्राफी, हेल्थ लैब की शानदार व्यवस्थाएं की गई है।



