






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2025। सरदारशहर रोड पर स्थित अंग्रेजी माध्यम स्कूल जयपुर पब्लिक स्कूल ने बोर्ड परीक्षा परिणामों में ट्रिपल धमाका किया है। 10वीं व 8वीं के बाद कक्षा 5वीं बोर्ड में शत प्रतिशत परिणाम रहा है। स्कूल के संचालक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि कक्षा 5 में 74 में से 51 बच्चों ने ए ग्रेड परिणाम हासिल किया है। वहीं शेष सभी 23 बच्चे बी ग्रेड में उत्तीर्ण हुए है। एक भी छात्र सी या डी ग्रेड में नहीं आया है। स्कूल एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने बताया कि स्कूल में तीनों बोर्ड कक्षाओं की तैयारी के लिए ट्रैंड व एक्सपर्ट टीचर के साथ विशेष रणनीति के साथ तैयारी की जाती है। घिंटाला ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। वहीं पूरे स्टाफ व अभिभावकों को बधाई दी। बता देवें स्कूल ने कक्षा 10 में पूरे क्षेत्र की टॉपर भी दी है। इसी के साथ सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। वहीं कक्षा 8 में भी सभी विद्यार्थी श्रेष्ठ परिणाम के साथ उत्तीर्ण हुए है।



