May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-05-30 at 21.21.48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2025। अंचल में आए दिन पेयजल समस्या को लेकर नागरिकों द्वारा रोष प्रदर्शन की घटनाएं सामने आ रही है। शुक्रवार को गांव गोपालसर में ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्र होकर जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। अनेक युवा शिव मंदिर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने खाली बर्तन के साथ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण भानीसिंह भाटी ने बताया कि गत 15 दिनों से जलदाय विभाग के एईएन और जेईएन से लगातार संपर्क कर समाधान की मांग कर रहे हैं। परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को तो दोनों अधिकारियों ने अपने फोन भी स्विच ऑफ कर रखें है। ग्रामीणों ने आगामी दो दिन में पानी की समस्या का समाधान नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में शामिल ओम सिंह ने बताया कि करीब पचास घरों की पेयजल आपूर्ति शिव मंदिर में बनी टंकी से होती है। लेकिन इस टंकी पर कार्यरत कार्मिक द्वारा सप्लाई नहीं दी जा रही है जिससे ग्रामीण बुरी तरह से परेशान हो रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पेयजल किल्लत से परेशान ग्रामीण चढ़े टंकी पर, जताया आक्रोश।