






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2023। कोलायत में आयोजित 67 वीं जिला स्तरीय 17वर्षीय छात्रा वर्ग स्कूली खेलकूद सेपकटकरा खेल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पूनरासर टीम विजयी रही। शनिवार को संपन्न हुई प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पूनरासर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारी चारनान को हराकर जिलास्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीता। टीम प्रभारी शीला कुमारी व शाला प्रधानाचार्या अनीता दोचनियां ने विजेता टीम के 6 छात्रा खिलाड़ियों को बधाई दी व राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बात कही। स्कूल के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई और सुबह प्रार्थना सभा में बालिकाओं का सम्मान किया गया। ध्यान रहें मालासर में आयोजित19 वर्षीय छात्र वर्ग में राउमावि देराजसर की टीम जिला विजेता बनी जो खबर शनिवार शाम को ही श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स पोर्टल सहित दैनिक सांध्यकालीन अखबार में भी प्रकाशित कर दी गई थी। नीचे दी गई लिंक पर जाकर आप पढ़ सकते है शनिवार को जिला स्तर पर रही श्रीडूंगरगढ़ के अनेक गांवो के खिलाड़ियों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में पूरी खबर।
श्रीडूंगरगढ़, उदरासर, बाडेला, लोढेरा, देराजसर के खिलाड़ियों ने जिले में बनाया दबदबा, लखासर के सितारे चमके राज्य स्तर पर, पढें पूरी खबर, देखें सभी फोटो।
श्रीडूंगरगढ़ से खेल समाचार, जिला स्तर व राज्य स्तर पर चमके हमारे सितारे।



