






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2025। ईद के मौके पर ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक नमाज अदा की और देश में अमन चैन की दुआ मांगी। ईदगाह में सुबह 8.30 बजे इमाम फजले हक असरफी ने नमाज अदा करवाई और मुस्लिम समाज के सभी लोग इसमें शामिल हुए। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, कांग्रेसी नेता विमल भाटी, राजेंद्र प्रसाद स्वामी, राजूराम गोदारा, रामनिवास बाना सहित अनेक लोगों ने मौके पर पहुंच कर मुस्लिम समाज को ईद की बधाई दी। यहां सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक व थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी पुलिस दल के साथ मौजूद रहें व ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के बाहर गरीबों को जकात (दान) दिया गया। अनेक अस्थाई दुकानों से बच्चों ने अनेक खिलोनें व सामग्री की खरीद की। घरों में भी मिठाइयां व सेवइयां बनाई गई है। रिश्तेदारों से मिलकर मुबारकबाद देने का सिलसिला दिनभर जारी रहेगा। सलीम बहेलिया, अल्पसंख्यक नेता इमरान राइन, रोशन अली छिंपा, असगर अली, अबू साहिल, इकबाल राईन, सलीम छिंपा, सलीम चौहान, शौकिन, ताहिर, सदीक भुट्टा सहित बड़ी संख्या में समाज के मौजिज लोग मौजूद रहें व समाज बंधुओं को बधाई दी।
सेरूणा व मोमासर में अदा की नमाज, दी मुबारकबाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा में स्थित मस्जिद गुलशन ए अशफाक में ईद की नमाज अदा करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इमाम काजी खुशी मोहम्मद अशरफी ने ईद की नमाज अदा करवाई। सेरूणा के आस पास के गांवो से भी मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। थानाधिकारी पवन कुमार शर्मा पुलिस दल के साथ मौजूद रहें व मुबारकबाद दी। गांव मोमासर में भी सामूहिक नमाज अदा की गई। सभी ने खुशहाली की दुआ मांगते हुए गले मिलकर एकदूसरे को मुबारकबाद दी।




















