






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2025। विश्व के सबसे बड़े सामूहिक धार्मिक आयोजन महाकुंभ में देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालु दर्शन स्नान करने पहुंच रहें है। श्रीडूंगरगढ़ शहर व ग्रामीण अंचल से भी हजारों यात्री महाकुंभ स्नान पूजन के लिए आ जा रहें है। वहीं हजारों श्रद्धालु उमंग व उत्साह के साथ प्रयागराज जाने के लिए साथ व साधन की तलाश में है। ये खबर कुंभ जाने की चाहत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए ही है। आगामी 5 फरवरी को अमित ट्रेवर्ल्स के संयोजन में सुबह 8 बजे श्रीडूंगरगढ़ से तीर्थ यात्रियों की बस रवाना होगी। यात्रा 5 दिवसीय होगी और मथुरा, वृंदावन, काशी, अयोध्या होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। यहां त्रिवेणी संगम में डुबकी के साथ महाकुंभ स्नान कर श्रद्धालु आध्यात्मिक अनुभव का आनंद लेंगे। इस बस यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु यात्री अपना अग्रीम पंजीयन गोविंद सारस्वत से 9660801700 या 7742651551 पर संपर्क कर करवा सकते है।



