May 20, 2026
0000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2025। हनुमान क्लब के स्टार बॉलीवॉल खिलाड़ी व सीआईएसएफ के अधिकारी धर्मचंद व्यास को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। धर्मचंद को 36 साल की गौरवशाली सेवा में सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक दिया गया है। उनके साथ सीआईएसएफ के कुल 30 जवानों ने ये सम्मान ग्रहण किया। वर्तमान में वे वालीबॉल कोच के रूप में सीआईएसएफ में नए खिलाड़ियों की पौधे पूरे मनोयोग से तैयार करने में जुटे है। धर्मचंद ने टाइम्स से वार्ता में बताया कि बचपन में हनुमान क्लब में बॉलीबॉल के खेल से जुड़ा और इसी खेल की बदोलत आज ये गौरवशाली क्षण प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि वे 1978 से अब तक लगातार खेल से जुडे रहें है। व्यास 30 सितबंर 1988 में बॉलीबॉल के खेल कोटे के माध्यम से सीआईएसएफ में जुड़े। वे प्रतिष्ठित टीम सीआईएसएफ का हिस्सा रहें और उनके विभाग में 1989-1995 के दौरान पुलिस खेलों में अनेक मैडल हासिल किए जिसे आज तक सीआईएसएफ वॉलीबॉल टीम का स्वर्णिम काल कहा जाता है। उसी दौरान वर्ष 2000-2001 में सीआईएसएफ ने वॉलीबॉल के लिए एक वर्षीय कोर्स प्रायोजित किया जिसमें एकमात्र व्यास को मौका मिला और वे कोच बन गए। और अब खिलाड़ियों को ट्रेंड कर रहें है। व्यास ने अपने साथियों व गुरूजनों व परिजनों का आभार जताते हुए हनुमान क्लब व श्रीडूंगरगढ़ की मिट्टी का आभार जताया। उनके भाई व एयर फोर्स में जवान रहें, रमेश व्यास ने बताया कि घर परिवार में प्रसन्नता का माहौल है व सभी जानकार व मित्रगण उन्हें बधाई दे रहें है।
धर्मचंद आज भी जब छुट्टी आते है तो प्रतिदिन वॉलीबॉल खेलने क्लब के मैदान पर पहुंचते है, क्लब के अनेक खिलाड़ी उनसे प्रेरित होकर सरकारी नौकरियों में शामिल हुए है। हमें साथी धर्मचंद पर गर्व है और उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक का सम्मान मिलने पर क्लब की पूरी समिति की ओर से बधाई व शुभकामनांए दे रहें है।
हनुमान क्लब समिति अध्यक्ष मुरली मनोहर तापड़िया, मंत्री जगदीश स्वामी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास निवासी सीआईएसएफ में निरीक्षक पद पर सेवारत धर्मचंद व्यास को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीआईएसएफ के बॉलीबॉल खिलाड़ियों को कर रहें है ट्रेंड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान क्लब समिति का जताया आभार, समिति सदस्यों ने दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज भी वे खेल व खिलाड़ियों के बीच लगातार रहते है सक्रिय।