May 20, 2026
महिला सहित तीन जनों पर आरोप, घर में घुस कर की मारपीट, निकाली जातिसूचक गालियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2022। क्षेत्र के गांव कुतांसर में एक महिला सहित तीन जनों पर घर में घुस कर मारपीट करने व जातिसूचक गालियां निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव के 49 वर्षीय मामराज पुत्र नारायण मेघवाल ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अपने भाई आदूराम के घर पर थे और तभी दुर्गाराम, पूसाराम, देवीलाल पुत्र केसराराम लूहार तथा लिछमा जबरदस्ती नाजायज रूप से घर में घुस गए। आरोपियों ने जातिसूचक गालियां निकालते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।