May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रेल 2023। मोदी जी थारी तोप कठे, हम दिल्ली आ गए… किसान आंदोलन के दौरान ये गीत गाकर खासे लोकप्रिय हुए हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा 29 अप्रेल को सोनियासर गोदारान आ रहें है। युवाओं में खासे प्रचलित हुड्डा सोनियासर गोदारन में आयोजित शहीद हेतराम गोदारा की प्रतिमा के अनावरण समारोह में भाग लेंगे। हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर ये सूचना दी है। बता देवें गायक अजय हुड्डा शहीद हेतराम के साथ एक साल फ़ौज में भी रहें थे। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि अजय हुड्डा प्रतिमा अनावरण में शामिल होकर अपने शहीद साथी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। बता देवें गांव में उत्साह के साथ समारोह की तैयारी की जा रही है तथा युवाओं की टोलियां बनाकर जिम्मेदारी दी जा रही है। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के निर्देशन में किसान सम्मेलन की तैयारियां भी जोर शोर से हो रही है और गोदारा ने बुधवार शाम सभा स्थल पर जायजा लिया। गांव में अभी जिला प्रशासन के अनेक अधिकारियों ने पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें अजय हुड्डा का वीडियो

https://fb.watch/ka44xvebVZ/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद के साथ गायक अजय हुड्डा की फोटो हुड्डा ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर में अभी जिला प्रशासन कर रहा है अवलोकन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कई अधिकारी सीएम की सभा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।