






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2021। जिले में आज पेट्रोल पंपों की हड़ताल में श्रीडूंगरगढ़ के पेट्रोल पंप भी यूनियन के साथ शामिल हो गए है और आज क्षेत्र के सभी 9 पेट्रोल पंप लॉक रहेंगे। यूनियन ने केवल एम्बुलेंस को हड़ताल से बाहर रखा है। हड़ताल की खबर के चलते रविवार रात क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ी और करीब तीन गुना तेल क्षेत्र में बेचा गया है। कई वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियों व मोटरसाइकिल के विरोध में टैंक फूल करवाए वहीं कुछ लोगों ने आगामी एक सप्ताह का स्टॉक भी कर लिया है। पंप मालिकों का कहना है कि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो हड़ताल लंबी चलेगी जिससे वाहन मालिकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।






