






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। धनवंतरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर व आपणो गांव सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास मित्तल, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति राय मित्तल व डॉ. एम.एस. संधू अपनी सेवाएं देंगे। हॉस्पिटल निदेशक देवेंद्र पालीवाल ने बताया कि शिविर में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ डेंगू मुक्त श्रीडूंगरगढ़ अभियान की सफलता के लिए न्यूनतम दरों पर डेंगू व सीबीसी जांच की जाएगी। बता देवें शिविर समय मे डेंगू की जांच 200 रूपए में तथा सीबीसी जांच 50 रूपए में की जाएगी।




