May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2021। शिक्षा विभाग ने राज्य सरकार को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजते हुए 15 जून से नया सेशन प्रारंभ करने की बात कही है। 10वीं व 12वीं को छोड़कर सभी स्कूली परीक्षाएं अप्रैल में होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने मीडिया को बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की 10वीं व 12वीं की परीक्षा से पहले ही कक्षा 1 से 9 और 11वीं के पेपर करवाने की तैयारी कर ली है। इसमें कक्षा 3 से 9 और 11वीं का पेपर बनाने की जिम्मेदारी भी अलग-अलग तय की जा रही
है। बड़ी कक्षाओं के पेपर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय
तैयार करेगा। ये पेपर एक जैसे नहीं होंगे, बल्कि कॉम्पिटिशन एग्जाम की तरह चार तरह के पेपर तैयार होंगे। इसमें प्रश्न तो एक जैसे होंगे लेकिन उत्तर में
विकल्प का क्रम अलग-अलग होगा। 15 जून से नया शिक्षा सत्र
15 जून से नया सत्र शुरू करने की बात कही है। ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है कि अगले शिक्षा सत्र में बच्चों को पढ़ाई के लिए पूरा वक्त मिल सके। पिछले
सत्र में बच्चे बिना परीक्षा पास हो गए थे, जबकि इस बार भी परीक्षा एक औपचारिकता की तरह है। इसमें प्राथमिक कक्षाओं में 60 फीसदी अंक स्कूल देगा।
जबकि 40 फीसदी की परीक्षा होगी। पाठ्यक्रम भी पहले की तुलना में काफी कम किया गया है। 5वीं तक के स्कूल फिलहाल नहीं खुलेंगे कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों की परीक्षा तो होगी। लेकिन
इनके स्कूल कब से खुलेंगे यह अभी तय नहीं किया गया है। कई निजी स्कूलों ने अपने स्तर पर कक्षा पांच के छात्रों को बुलाना शुरू कर दिया है। जबकि कोविड
गाइडलाइन के तहत इन बच्चों को अभी स्कूलों में नहीं बुलाया जा सकता है। दरअसल शिक्षा विभाग इस साल कोरोना के कारण हुए पढ़ाई के नुकसान के चलते अब शिक्षा को पटरी पर लाने के प्रयास कर रहा है।