






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2021। रविवार को तेजा मंदिर में करीब तीन दशकों तक क्षेत्र के दबंग नेता रहे पूर्व विधायक चौधरी रेंवतराम महिया की 16वीं पुण्यतिथि पर सुबह 11.15 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। डॉ. विवेक माचरा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ अंचल के जन-प्रतिनिधि, सरपंचगण, पूर्व सरपंच, पंचायत समिति सदस्य गण, जिला परिषद सदस्य गण, छात्र नेताओं सहित युवा, किसान अपने किसान नेता को याद कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।



