May 21, 2026
000000000000000000

सोसायटी के सेवादारों ने लगाए 101 पौधे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी द्वारा सेवा का बहुआयामी दायरा अपनाते हुए मंगलवार को प्रकृति संरक्षण के कार्य में योगदान दिया। सदस्यों ने दोनों कब्रिस्तान, पंचायत समिति परिसर व दरगाह परिसर में 101 पौधे लगाए है। नीम, खेजड़ी, शीशम सहित अनेक छायादार वृक्षों के पौधो का रोपण कर इनकी देखभाल करने व पालन की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान विकास अधिकारी मनोज धायल, सरपंच जसवीर सारण, रोशन चांगल, अमीर खान क्यामखानी, मनोज चौपदार, अबुसाहिल भुट्टा, जावेद क्यामखानी, जावेद क्यामखानी, नदीम धोबी, असगर अली भाटी, लियाकत तेली, रफीक खोखर, शहाबुद्दीन धोबी, अकबर तेली, अकबर लुहार, आरिफ चुनगर, आरिफ लीलगर, मेहबूब भाटी सहित सोसायटी के अनेक सेवादार मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति परिसर में किया पौधारोपण, पंचायत कार्मिक रहें मौजूद।

धनेरू में गौवंश को खिलाया 50 क्विंटल हरा चारा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू की श्रीकृष्ण गौशाला में 50 क्विंटल हरा चारा खिलाकर गौसेवा में सहयोग दिया गया। पेटूपे फाउंडेशन के ब्रांच मैनेजर रूपाराम खामिवाद, एरिया मैनेजर प्रतीक खामिवाद द्वारा हरा चारा की सेवा दी गई। गौशाला समिति की ओर से अध्यख बाबूलाल जोशी ने दानदाता का आभार जताया। इस दौरान फाउंडेशन के ब्रांच मैनेजर फेलिराम मीणा, एरिया कॉर्डिनेट बाबूलाल ज्याणी, उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धनेरू की गौशाला में दानदाता ने हरे चारे की सेवा दी।