






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2022। ग्रामीण क्षेत्र में सहकारी समितियों के चुनावों की चौपालों पर चर्चाएं चल रही है। आज संचालक चौथे चरण में रिड़ी में रोमांचक मुकाबले के बाद पढें लिखमादेसर, जोधासर, बापेऊ में सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए है। लिखमादेसर में रामकुमार, हुक्माराम, चंदादेवी, राजूनाथ, परमादेवी, मेवाराम, मोहनलाल, पवन कुमार, चुनाराम, आदूराम, गोमदनाथ, चिमनाराम सदस्य चुने गए है। ग्रामीणों ने इन्हें बधाईयां दी और सदस्यों ने जीत का जश्न भी मनाया वहीं बापेऊ में चार सीटें रिक्त रह गई है तथा शेष 8 पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गए है। यहां संचालन मंडल में मालाराम, सोहनदास, प्रेमाराम, रूपाराम, भंवराराम, मनीष, मनेश कुमार, औंकार सदस्य चुने गए है। बता देवें जोधासर में भी सभी 12 सदस्य निर्विरोध ही चुने गए है। मोतीसिंह चंद्रावत, मूलसिंह, भागीरथ सिंह, रतनसिंह, बसंती कंवर, परमेश्वरलाल शर्मा, कानसिंह, सुनीता कंवर, भागीरथ जाट, मनोज शर्मा, नारायण नायक, प्रतापसिंह सदस्य चुने गए है। बता देवें चौथे चरण में सात स्थानों पर अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए चुनाव कल होंगे। इन सभी स्थानों पर आज रात अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के लिए मान मनुहार हो रही है व विजय की रणनीतियां तय की जा रही है।







