






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2025। परिवारिक विवादों और दहेज प्रताड़ना के आरोपों में अनेक मामले लगातार थानों में दर्ज होने लगे है। क्षेत्र के गांव बरजांगसर निवासी नारायणी पुत्री लिखमनाथ सिद्ध ने कालूसर, सूरतगढ़ निवासी अपने पति रामकुमार, ससुर बृजनाथ पुत्र जेठनाथ सिद्ध व जेठ मुन्नीनाथ व उसकी पत्नी पार्वती, प्रकाशनाथ व उसकी पत्नी नेमा, संतनाथ, ननदें सुलोचना, रोशनी व सीमा के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 21 मई 2017 में आरोपी रामकुमार के साथ हुआ। उसके पिता ने अपनी क्षमता से अधिक दान दहेज दिया परंतु आरोपियों ने अपनी एक लाख नगदी व मोटरसाइकिल की उम्मीद पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई। आरोपी दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते लगे। परिवादिया तीन संतानों की माता बन गई परंतु आरोपियों ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया। उसके पीहर पक्ष के परिजनों ने मौजिज लोगों के साथ करीब 18 माह पहले पंचायती करवाई जिसमें आरोपियों को समझाने के अनेक प्रयास किए परंतु वे नहीं माने और मोटरसाइकिल व एक लाख रूपए होने पर ही उसे ससुराल भेजने को कहा। उन्होंने पति का विवाह अन्यत्र कराने की धमकी देते हुए उसका स्त्रीधन देने से भी मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मलकीतसिंह को दी है।



