






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2025। अखिल भारत वर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के युवा समाजसेवी अनील जोशी शनिवार से सोमवार तक राजस्थान व हरियाणा में प्रवास पर रहेंगे। वे मेरी माटी, मेरे अपने यात्रा पर निकले है और इस दौरान वे अनेक कार्यक्रमों में शामिल होकर समाज बंधुओं से मिलकर समाज हित व विकास के लिए विचार विमर्श करेंगे। जोशी शनिवार सुबह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीज, दिल्ली विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा सहित अनेक मौजिज लोगों के साथ जयपुर से सालासर पहुंचे व बाबा के दर्शन किए है। यहां से संघ के सदस्यों सहित समाज के मौजिज लोगों से मिलकर सीकर के सांगलिया धुणा व खाटूश्यामजी पहुंचे है। यहां धोक लगाने के बाद जयपुर में निम्स यूनिवर्सिटी में शिक्षक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगे। यहां से पूरा दल ही ताड़केश्वर महादेव मंदिर, मेक्स हॉस्पिटल व एक अन्य होटल में में आयोजित रक्तदान शिविरों में शामिल होंगे। यहां से दधिमती माता मंदिर में आयोजित महाआरती व पोषबड़ा प्रसाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। जोशी कल 5 जनवरी की सुबह वह हरियाणा के रोहतक व हिसार में समाज बैठकों को संबोधित कर सरदारशहर में प्रवास करेंगे व समाज के लोगों की बैठक लेंगे। आगामी 6 जनवरी को बीकानेर जिले में प्रवास पर रहेंगे। वे 6 जनवरी को सुबह आड़सर में अपने परिजनों से मिलकर आड़सर मंदिर में धोक लगाएंगे। वहां से तोलियासर पहुंच कर भैरव बाबा के दर्शन करेंगे। श्रीडूंगरगढ़ में समाज के युवाओं व बंधुओं से मिलकर समाज उत्थान के बारे में चर्चा करेंगे। श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर में हनुमान मंदिर में धोक लगाकर देशनोक करणी दरबार में माथा टेकने पहुंचेगे। देशनोक में भी समाज बंधुओं के साथ बैठक व मुलाकात का कार्यक्रम होगा। देशनोक से गंगाशहर में समाज बंधुओं के साथ मुलाकात कर व कोलायत के लिए रवाना होंगे। यहां गौतम आश्रम करमीसर में दर्शन करने जाएंगे और कोलासर माताजी व मेघासर माताजी धाम दर्शन कर कोलायत में ही समाज के लोगों से मुलाकात कर बैठक का आयोजन करेंगे। इसी दिन रात को बीकानेर में भाजपा नेता गुमानसिंह के निवास पर मुलाकात कर समाज की विभिन्न गतिविधियों व योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे। यहां समाज के अगुवा नेताओं द्वारा जोशी का स्वागत सम्मान किया जाएगा। उसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।








