May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2025। क्षेत्र में एक किसान ने अपनी ढाणी से ग्वार चोरी का आरोप लगाते हुए एक नामजद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। गांव जालबसर निवासी 24 वर्षीय राजूराम पुत्र लूणाराम जाट ने पुलिस को बताया कि 30 जनवरी की रात उसका परिवार ढाणी से गांव किसी जागरण में शामिल होने आ गया। तो उन्हें घर के कमरों के ताले टूटे हुए मिले। घर से बीरमसर निवासी सांवरमल उनकी ग्वार चोरी कर ले गया। परिवादी ने बताया कि उसके ग्वार से 4 कट्टे ग्वार कम मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी गई है।