May 21, 2026
0000000000000000000

लिखमीसर उतरादा व दिखणादा पहुंच सामाजिक अंकेक्षण के निदेशक, की जांच पड़ताल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामाजिक लेखा परीक्षा एवं जवाबदेही सोसायटी राजस्थान के निदेशक मोहम्मद मोहसिन खान क्षेत्र के गांव लिखमीसर उतरादा व दिखणादा पहुंचे। जिले में उन्होंने सबसे पहले श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के दोनों ग्राम पंचायतों में गहन निरीक्षण किया। सोसायटी द्वारा पहली बार सामाजिक जवाबदेही और पारदर्शिता को नए आयाम देते हुए ये पहल की गई है। इस दौरान जिला संसाधन व्यक्ति (डीआरपी) नन्दलाल शर्मा, बीआरपी सोहनलाल, किसनाराम भादू, बाबूलाल गर्ग, बिरजू खिलेरी व सक्रिय सहभागिता की। नंदलाल शर्मा ने बताया कि निदेशक खान ने बिना किसी पूर्व सूचना के जिले का दो दिवसीय दौरा किया। उन्होंने सीधे शर्मा से संपर्क किया व मौके पर पहुंच गए। इस दौरान निरीक्षण के दौरान टीम सदस्यों के साथ हुए दुर्व्यवहार की जानकारी निदेशक को दी गई तो उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। निदेशक ने पूरे दल का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामाजिक लेखा परीक्षा एंव जवाबदेही सोसायटी के निदेशक पहुंचे लिखमीस उतरादा व दिखणादा, किया निरीक्षण।

गांधी पार्क से हटाया अतिक्रमण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में स्थित गांधी पार्क के पास अतिक्रमण की अनेक शिकायतें लगातार पुलिस व पालिका को प्राप्त हो रही थी। शनिवार सुबह पालिका कार्मिकों ने मौके पर पहुंच कर गांधी पार्क के आस पास से अतिक्रमण हटाया गया। सफाई निरीक्षक हरीश गुर्जर ने बताया कि पालिका द्वारा बाजार में व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहें है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नागरिक व व्यापारी भी सहयोग देकर व्यवस्थित बाजार बनाने में सहायक होवें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधी पार्क से हटाए अतिक्रमण।

खोया-पाया: उपजिला अस्पताल में मिला महिला पर्स।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुबह उपजिला अस्पताल के गार्ड राजकुमार को एक महिला पर्स मिला है। पर्स में चांदी की बिछिया व करीब एक हजार रूपए है। राजकुमार ने बताया कि दोनों वार्डों में सभी भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से पर्स के बारे में जानकारी ली परंतु ये छुट्टी लेकर जाने वाले किसी मरीज या उसके परिजन का हो सकता है। ऐसे में किसी का पर्स हो तो वे 7568926717 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल के गार्ड को मिला पर्स, लौटाने की पहल।