






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2025। एक महिला ने अपने देवर, जेठ जेठानी व जेठूते पर आरोप लगाते हुए महिला अत्याचार अधिनियमों के तहत थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बिग्गा बास निवासी 35 वर्षीय सीतादेवी पत्नी मस्तानाराम रेगर ने अपने जेठ पन्नाराम पुत्र चोखाराम रेगर, देवर प्रकाश, जेठानी मंजू, जेठूते राकेश व मुकेश के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 30 अक्टूबर की शाम 5 बजे वह अपने घर में ही लगे ग्वार की फलियां तोड़ रही थी। तभी उसका जेठ दीवार कूद कर आया और शराब के नशे में उसे पकड़ कर उसके साथ बदसलूकी करने लगा। परिवादिया के चिल्लाने पर दोनों जेठूते आ गए और उसी पर लाठी से वार कर उसे चोट पहुंचाई। जब उसके बच्चों ने शोर मचाया तो देवर आ गया और गाली देते हुए बोला ये बदमाश औरत है इसे मारो। जेठानी ने उसके गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया व जिंदा नहीं छोड़ने की धमकी देते हुए घर हड़पने की धमकी दी। वह बचने के लिए भागकर पड़ौसी के घर घुसी और गेट बंद किया तो आरोपियों ने उसके गेट पर भी लाठियां मारी। पुलिस ने महिला अत्याचार, छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपों में मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को दे दी है।



