






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2025। विधायक ताराचंद सारस्वत व उनके बेटे राजेश सारस्वत ने जयपुर में सीएम हाऊस पर सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। सारस्वत ने क्षेत्र में सर्वाधिक मूंगफली उत्पादन होने के बारे में जानकारी देते हुए खरीद में हो रहें भ्रष्टाचार की जानकारी दी। सारस्वत ने बताया कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाऊ सख्त कार्रवाई की मांग के साथ उन्होंने सीएम से मूंगफली खरीद में बिजली बिल की अनिवार्यता लागू करने की सिफारिश की है। सारस्वत ने सीएम से टोकन की संख्या व खरीद क्षमता भी 40 क्विंटल से बढ़ाकर अधिक करने की मांग की। सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा प्रस्तावित ट्रोमा सेंटर निर्माण करवाने, 650 करोड़ रुपये की जल जीवन मिशन आधारित पेयजल योजना को शीघ्र शुरू करवाने की मांग की। सारस्वत ने रतनगढ़ से बीकानेर तक नेशनल हाइवे को फोरलेन केंद्र सरकार से बनवाने की मांग भी रखी। उन्होंने बताया कि सीएम ने इसपर विकास की महत्वपूर्ण योजनाओं का कार्य शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।




