May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवंबर 2023। सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के दौरान मैच में सर में बाल लगने से खिलाड़ी के घायल होने के प्रकरण में राजकीय रूपादेवी मोहता स्कूल के गेट पर विद्यार्थियों ने ताला जड़ दिया है। छात्र नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रहें है। विद्यार्थियों ने 6 सूत्री मांगपत्र जिला कलेक्टर के नाम भेजा है। ओर तहसीलदार, एसीबीईओ भी पहुंचे और समझाइश का प्रयास किया लेकिन सहमति नही बनी। अभी मौके पर टेंट, माइक लगा कर आंदोलन को तेज करने का आह्वान भी छात्रनेताओं ने किया है। धरने पर घायल खिलाड़ी के परिजन भी मौजूद हैं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी स्कूल के बाहर खड़े है। आंदोलनकारियों ने रूपादेवी स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए बर्खास्त करने की मांग कर रहें है। इसके साथ ही विद्यार्थी खेल सामग्री व सुरक्षा किट उपलब्ध करवाने, खेल के समय घायल हुए छात्र मोरिश सिखवाल को प्राचार्य की सैलरी में से 50 हजार रुपए मुआवजा देने, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास-4 की छात्राओं को स्कूल टाइम के अलावा स्कूल मैदान में खेलने की अनुमति देने की मांग कर रहें है। इस दौरान एसएफआई जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी, तहसील सचिव गौरव टाडा, गोपी पूनिया, अजीत सिंह राजपुरोहित, मोहन पूनिया, प्रवीन माली, आशा सुथार, पुष्पा सिद्ध, मोनू कंवर, ललित राजपुरोहित, किशन पूनिया, सीता, सोएब अख्तर, किशन जाट, शकील छिपा, अकरम काज़ी सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए विद्यार्थियों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ कर मांगा न्याय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र छात्राएं कट रहें है विरोध प्रदर्शन।