






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवबंर 2022। 66 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का उत्साह पूरे जिले भर में छाया हुआ है और स्कूली विद्यार्थी इन प्रतियोगिताओं में भाग ले रहें है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अनेक खिताब अपने नाम किए है।
सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह संपन्न हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आज समापन समारोह स्कूल सभागार में संपन्न हुआ। सॉफ्टबॉल के 19 वर्ष वर्ग में राउमावि बीकानेर के छात्रों ने विजय हासिल की व दूसरे स्थान पर राजकीय रूपादेवी मोहता विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ रही। सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 17 वर्ष वर्ग में कल्पना चावला स्कूल सांवतसर प्रथम स्थान पर रही वहीं पिंक मॉडल स्कूल कुदसू ने दूसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही टीमों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एडीपीसी गजानंद सेवग, नायाब तहसीलदार रतनलाल, एसीबीईओ ईश्वर गरूआ, ओमप्रकाश भुंवाल ने भाग लिया। सभी अतिथियों ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। प्राचार्य आदुराम जाखड़ ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया तथा समारोह का संचालन डॉ राधाकृष्ण सोनी ने किया।
कितासर बॉलीबॉल के दोनों वर्ग में विजेता, दूसरे स्थान पर लिखमीसर उतरादा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवजागृति उच्च माध्यमिक विद्यालय लिखमीसर उतरादा में आयोजित बॉलीवाल प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता दोनों श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की टीमें रही है। 17 वर्षीय व 19 वर्षीय दोनों वर्ग में विजेता टैगोर शिक्षण संस्थान कितासर रही तथा दोनों वर्ग में उपविजेता नवजागृति उच्च माध्यमिक विद्यालय लिखमीसर उतरादा के खिलाड़ी रहें। आयोजक विद्यालय प्रागंण में प्रतियोगिता का समापन समारोह पूर्वक किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बॉलीवाल संघ के अध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भागीरथ मूंड शामिल हुए। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर भी बीकानेर जिले का नाम रोशन करने की बात कही। स्कूल के प्रधानाचार्य गणेश जाखड़ ने अतिथियों, खिलाड़ियों सहित स्कूल स्टॉफ का सफल आयोजन के लिए आभार जताया।
हॉकी के बाद मोमासर के पहलवान पड़े जिले पर भारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला स्तरीय हॉकी में मोमासर की बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं मोमासर के पहलवानों ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन किया है। गायत्री आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मोमासर के छात्र गोपीराम बांगड़वा ने 17 वर्ष आयु में 60 किलो भार वर्ग में विजय हासिल की। गोपी राम ने अपना मुकाबला 10-0 से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मसूरी के पहलवान को हराया। इसके साथ ही 19 वर्ष आयुवर्ग में 61 किलो भार वर्ग में मोमासर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के जेठाराम गोदारा ने चौपड़ा स्कूल बीकानेर के पहलवान को हराकर फाइनल जीतकर विजेता बने। सरपंच सरिता देवी संचेती, उपसरपंच जुगराज संचेती, पवन सैनी, मुकेश नाई, गोपाल गोदारा, मुन्नीराम सारण, मनफूल गोदारा, जगदीश बेरा, मनोज संचेती, निर्मल पटावरी, आसुराम नैण, बाबूलाल गर्ग, सीताराम सुथार ने दोनों विजेताओं को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही।
हैंडबॉल में प्रथम रही सेसोमू स्कूल, खेल जीवन का हिस्सा- मूंधड़ा
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम के सेसोमू स्कूल ने 66वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन करवाया। हैंडबॉल प्रतियोगिता में 17 वर्षीय में सेसोमू स्कूल श्रीडूंगरगढ़ ने फाइनल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालू को हरा कर जिला स्तरीय विजेता का खिताब जीत लिया। वहीं 19 वर्षीय में सेंट्रल एकेडमी उदासर विजेता रही व सेसोमू स्कूल उपविजेता रही। आयोजन का समापन मंगलवार को समारोह पूर्वक किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीताराम बागड़ी, श्रीकांत बागड़ी व संजना बागड़ी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में चाडवास सरपंच रामदेव गोदारा, संदीपसिंह राजपुरोहित शामिल हुए। सेसोमू संस्था के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मुंधड़ा एवं वाईस चेयरपर्सन पदमा मुंधड़ा ने सन्देश ने खेल को जीवन का एक अभिन्न अंग बताया। प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने सभी अतिथियों व टीमों के खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
दयानंद विद्या निकेतन में होगा कल से मल्लखंभ प्रतियोगिता का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दयानंद विद्या निकेतन श्रीडूंगरगढ़ में 66 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत कल से मल्लखंभ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। विद्यालय के निदेशक सुभाष शास्त्री ने बताया कि 10 नवंबर से 13 नवबंर तक आयोजित प्रतियोगिता में जिले भर से 17 वर्षीय व 19 वर्षीय मल्लखंभ करने वाले खिलाड़ी भाग लेंगे। आज विद्यालय प्रांगण में प्रतियोगिता संबंधी तैयारियां की जा रही है।







