May 20, 2026
WhatsApp Image 2022-04-18 at 11.01.07 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2022। किसी ओर की जमीन जबरन हड़पने की फिराक में एक युवक से समझाईश करने पर भी वह नहीं माना तो पुलिस ने उसे 151 में गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि आड़सर बास में देविकिशन शर्मा के पट्टे पर लगी पट्टियों पर बिंझासर निवासी पवन सोनी ने अपना नाम लिख दिया व जमीन हड़पने का प्रयास किया। जिसकी शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा करने पर उतारू पवन को समझाने का काफी प्रयास किया परन्तु वह नहीं माना तो उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया।