May 21, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2024, ड्राई फ्रूट्स हमारे खान-पान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन्हें हम स्वीट्स, शेक आदि में स्वाद बढ़ाने के लिए डालते हैं, लेकिन ये न केवल खाने का स्वाद बढ़ाने में,  बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। सर्दियों में अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इसमें बादाम काफी मददगार होता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन सर्दियों में इसे रोज खाना और भी लाभदायक हो सकता है। आइए जानते हैं, बादाम खाने से सेहत से जुड़े क्या फायदे मिल सकते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद

बादाम में अनसेचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार होते हैं। ये हेल्दी फैट्स होते हैं, जो दिल के लिए लाभदायक होते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है।

वजन कंट्रोल करने में मददगार

बादाम में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो काफी देर तक पेट को भरा हुआ रखने में मदद करता है। इस कारण से बार-बार खाना या ओवर इटिंग की समस्या नहीं होती। इसके साथ ही, यह पाचन को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है।

ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करता है

बादाम में फाइबर होता है, जो ब्लड में अचानक से ग्लूकोज रिलीज नहीं करता। इससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता और शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इससे डायबिटीज का खतरा कम करने में मदद मिलती है।

दिमाग के लिए लाभदायक

बादाम में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कॉग्निटीव हेल्थ के लिए लाभदायक होता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल डैमेज से बचाव करने में मदद करता है, जिससे ब्रेन सेल्स को नुकसान नहीं होता।

त्वचा के लिए फायदेमंद

बादाम में विटामिन-ई पाया जाता है, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। विटामिन-ई स्किन फाइन लाइन्स और झुर्रियों की समस्या को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही, यह त्वचा के डार्क स्पॉट्स कम करने में भी मदद करता है।

हड्डियों की मजबूती

बादाम में मैग्नीशियम, विटामिन-के और कैल्शियम पाया जाता है, जो आपकी बोन्स के लिए काफी फायदेमंद होता है। मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।