






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2024। शहीदों की चिताओं पर लगेगें हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का बाकी यही निशां होगा। यही भाव देखें गए रविवार को कस्बे के शहीद हेमू कालानी पार्क में और अवसर रहा अंग्रेजों से देश की आजादी लड़ते हुए शहीद होने वाले हेमूं कालानी के शहादत दिवस का। इस मौके पर सिंधी समाज के अध्यक्ष श्रवणकुमार गुरनाणी की अगुवाई में समाज के प्रबुद्ध लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर तिलक लगाया एवं मालाएं पहनाई, पुष्पांजलि दी, दो मिनिट के मौन से श्रृद्धांजलि दी। कार्यक्रम में रवि रिझवानी ने शहीद हेमूं कालानी को फांसी के दौरान हाथ में गीता लेकर देश के लिए न्यौछयावर होने की खुशी को युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया व उनकी फांसी के बाद सिंधी वासियों में देश की आजादी के लिए जगे जुनुन के बारे में बताया। रविवार सुबह घने कोहरे एवं कडकड़ाती ठंड में भी इस श्रृद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सिंधी मंदिर पुजारी पंडित मनोज उपाध्याय ने नारे लगवाए एवं समाज के दुर्गा प्रसाद खटनाणी, अशोक गुरनाणी, रमेश दातवाणी, पंडित मनोज उपाध्याय, रमेश गुरनाणी, खुशी बजाज, हेमराज खटनाणी, लक्ष्मीनारायण वाधवानी, दोपद्रीदेवी रिझवानी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों की मौजूदगी रही।





