May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-11 at 17.10.34

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2024। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हितों के लिए वर्षपर्यंत एवं चुनावों के इतर भी लगातार सक्रिय रहने वाला संगठन है जो विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम के भावों को भी जगाता है। यह बात ही अभाविप के विभाग प्रमुख धीरजसिंह एवं जिला संयोजक पुनीत शर्मा ने। परिषद के दोनो पदाधिकारी रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें एवं विश्वकर्मा मंदिर में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक की शुरूआत परिषद गीत एवं भारत माता पूजन से हुई व बैठक में परिषद पदाधिकारियों ने परिषद की गतिविधि एसएफडी, एसएफएस,अंतर राज्य छात्रदर्शन, मिशन साहसी, सामाजिक अनुभूति आदि जानकारी देते हुए परिषद के कार्यक्षेत्र व स्थापना के उद्देश्य व सिद्धांत पर छात्रों से संवाद किया। इस दौरान गत 22 जुलाई से आरंभ हुए विद्यालय सदस्यता अभियान एवं 9 अगस्त से आरंभ हुए महाविद्यालय सदस्यता अभियान की समिक्षा करते हुए प्रत्येक विद्यालय, महाविद्यालय में सदस्यता अभियान के लक्ष्यों को पूर्ण करने को कहा गया। नगर मंत्री लालचंद मेघवाल, नगर सहमंत्री रंजीत, रामकरण नायक, सीमा तावनियां, कशीष जैन, पार्वती लांबा, अंकिता शर्मा, कविता चौधरी, पार्वती, बसंती चौधरी, भुवनेश्वरी, सुशीला, कांता, एकता, अनाराम सहारण, मयंक सुथार, किशन शर्मा आदि नगर कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थी कार्यकर्ताओं से संवाद करते अभाविप जिला एवं विभाग पदाधिकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अभाविप की बैठक पर गाया गया सामूहिक रूप् से परिषद गीत।