May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवम्बर 2020। हर आपात स्थिति में श्रीडूंगरगढ़वासियों की सेवा में जुटे एम्बुलेंस चालकों ने दीपावली पर स्नेहमिलन किया और शहरवासियों के कुशल स्वास्थय की कामनाएं की। सभी एम्बुलेंस चालक अपनी एम्बुलेंस लेकर ताल मैदान पहुंचे और दीपावली के मौके पर एक दूसरे को बधाई देते हुए कस्बेवासियों को भी शुभकामनाएं प्रेषित की है। इस मौके पर एम्बुलेंस चालक बंशीलाल स्वामी, सुरेश पारीक, रामा जाखड़, राजेश चौधरी, नेमचंद तावनियां, संजय सहु, ओमप्रकाश, मालाराम जाखड़, शूरवीर मोदी, रघुनाथ सिंह राजपुरोहित आदि ने कोरोना काल में कस्बेवासियों को सरकारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के सभी एम्बुलेंस चालक कोरोना काल में क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहें है और शनिवार शाम को कस्बेवासियों के स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं की।