






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवबंर 2020। कस्बे में रविवार शाम को एक पागल सांड ने करीब एक दर्जन नागरिकों को घायल कर दिया और जागरूक नागरिकों सहित नगरपालिका कर्मचारियों ने रामाश्यामा के दिन भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए करीब चार घंटो में उसे काबू किया और कालूरोड स्थित फाटक में डलवाया गया। पूर्व पार्षद अशोक झाबक ने बताया कि वार्ड 3 में ये सांड पागल हुआ और लोगों को चोटें पहुंचाना प्रारंभ किया। झाबक ने पालिका के सफाई जमादार धर्मेंद्र से संपर्क किया। धर्मेंद्र रामाश्यामा को भी अपने साथियों के साथ ट्रेक्टर लेकर आए और सांड को पकड़ने के प्रयास किए। सांड काबू नहीं हुआ तो लिफ्ट मंगवाई गई और फिर उसे ट्रॉली में चढ़ाया गया। नागरिक अशोक झाबक, सांवरमल सारस्वत, कांतिलाल पुगलिया सहित नगरपालिका कर्मचारियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सांड को वार्ड 27 की बोथरा गली में पकड़ा और कालूरोड स्थित फाटक में डाला गया।





