May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-03-26 at 20.37.04

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2024। क्षेत्र के गांव आडसर पुरोहितान में  एक युवक पर होलिका दहन देख कर घर जाते हुए रास्ते मे घात लगाकर जान से मारने की नीयत से 2 लोगो ने हमला कर दिया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आडसर पुरोहितान निवासी तारुराम पुत्र गणपतराम जाट होलिका दहन देखने के बाद अपने चाचा निराणाराम के खेत जाने के लिए पैदल निकला रास्ते में पहले से घात लगा कर बैठे आरोपी भागीरथ पुत्र कालूराम और सुभाष पुत्र मुनीराम उस पर हमला कर दिया। आरोपी भागीरथ ने पीडित को पीछे से पकड़ लिया व सुभाष ने लाठी से मारपीट की। आरोपी भगीरथ ने कुल्हाड़ी से वार किया एवं जेब से 8730 रुपये छिन लिए। बेहोश होने पर आरोपी मरा हुआ समझ कर चले गए। बाद में उसके परिजनों ने उसे चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच हैडकांस्टेबल बलबीर को दी गई है।