May 20, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2023। विश्व हिंदू परिषद का सहयोगी संगठन दुर्गावाहिनी के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन जोधपुर में किया जा रहा है। 22 से 29 मई तक आयोजित वर्ग में जोधपुर प्रांत से बड़ी संख्या में युवतियां भाग ले रही है। प्रशिक्षण के दौरान युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे तथा योग, जूडो -कराटे, निशानेबाजी, दंड संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में बीकानेर जिला महानगर से 7 तथा बीकानेर ग्रामीण जिला से 10 युवतियां भाग ले रही है। श्रीडूंगरगढ़ प्रखंड संयोजिका पूजा सारस्वत के नेतृत्व में श्रीडूंगरगढ़ से दल जोधपुर पहुंचा। परिषद उपाध्यक्ष डॉक्टर वृंदा व्यास ने दल का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया व मिठाई खिलाकर बीकानेर से विदाई दी। इस दौरान बीकानेर महानगर के संरक्षक अशोक परिहार, बीकानेर ग्रामीण जिला मंत्री मुरलीधर छिंपा, संयोजक वासुदेव सारस्वत, बीकानेर महानगर के बसंत कुमार शर्मा, अभिषेक सुराना, सालगराम गहलोत, ईश्वर प्रसाद, अभिषेक  अग्रवाल एवं लक्ष्मीनाथ प्रखंड संयोजक योगेश सोनी भी उपस्थित रहे। दुर्गावाहिनी दल ने भारत माता के जयकारों से रेलवे स्टेशन को गुंजायमान कर दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर से रवाना हुआ दल, पहुंचा जोधपुर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों ने लगाए भारत माता के जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जोधपुर में प्रारंभ हुआ प्रशिक्षण।