May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गली गली श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधि समिति के कार्यकर्ता गली गली नजर आ रहें है। आज आशाराम पारीक ने राशि की निगरानी की पूरी जानकारी भी बैठक में दी। प्रातः महिला शक्ति ने कार्यक्रम में सहयोग करते हुए अपनी भागीदारी निभाई व सिंधी कॉलोनी में मंदिर निर्माण से नागरिकों को जोड़ा। माहेश्वरी महिला मंडल की बहनें व मीना मोरवानी ने पूरी कॉलोनी में संपर्क किया व सहयोग राशि समिति पदाधिकारियों को सौंपी।
इन्होंने दिया विशेष सहयोग
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास निवासी डॉक्टर घनश्याम राठी ने श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु 1 लाख 25 हजार रुपए की समर्पण निधि श्रीडूंगरगढ़ खंड समिति को समर्पित की है। मोमासर बास निवासी प्रेमसुख प्रजापत परिवार ने रामभक्तों को 51 हजार की निधि समर्पित की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघचालक आशाराम पारीक व समिति पालक भैराराम डूडी, समिति अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने डॉ. घनश्याम राठी व प्रेमसुख प्रजापत का आभार प्रकट किया।

गांव मोमासर में ग्रामीणों ने दी सहयोग राशि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में श्रीराम मंदिर में सेवा समर्पण 5100 रुपए रामचंद्र हुकमाराम नीरानियां द्वारा, 3100 रुपए सरदाराराम लिखमाराम प्रजापत द्वारा, 2100 रुपए भंवराराम सिहाग द्वारा, 2100 रुपए बाबूलाल मोटाराम सारण द्वारा, 2100 रुपए ओमप्रकाश दुलाराम शर्मा (पनवाड़ी) द्वारा, 2100 रुपए मोहनराम रेवंतराम साहू द्वारा समर्पण निधि में सौंपे गए।

सख्त निगरानी तंत्र में एकत्र हो रही है समर्पण निधि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिड़पड़ नाथ बगीची में आज शाम आयोजित बैठक में संघचालक आशाराम पारीक ने सभी समिति सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में जन सहयोग के लिए पूरे क्षेत्र में घर घर जाकर टोलियां निधि संग्रहण कर रही है और ये त्रिस्तरीय निरीक्षण तंत्र के साथ मजबूत निगरानी में कार्य किया जा रहा है। पारीक ने जानकारी दी कि 10 रुपए, 100 रुपए, 1000 रुपए के कूपन देकर कार्यकर्ता नाम, फोन नम्बर व पूरा पता लिया जा रहा है। 2000 से ऊपर की राशि चेक द्वारा लिए जाने पर पैन नम्बर तक लिए जा रहें है। पारीक ने कहा कि नागरिक कोई संशय नहीं रखें व इसमे तीन बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक से टाइअप किया गया है। तथा एक एप के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राम सेवा में मातृशक्ति ने भागीदारी निभाई व प्राप्त सहयोग राशि समिति के सत्यनारायण स्वामी को सौंपी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में घर घर संपर्क कर रहें रामभक्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मातृशक्ति ने सिंधी कॉलोनी समपर्ण राशि एकत्र की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में प्रेमसुख प्रजापत परिवार ने समर्पण राशि सहयोग दिया।