






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2022। क्षेत्र में बिजली व पेयजल आपूर्ति के कार्य प्रगति पर है। गांव डेलवां में अब ग्रामीणों को थ्री फेज बिजली मिल सकेगी इसके साथ क्षेत्र के चार गांव बेनीसर, लखासर, समंदसर, जोधासर में ग्रामीणों को वोल्टेज के संकट से मुक्ति मिलेगी। विधायक गिरधारी लाल महिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार को दिए गए प्रस्ताव के अनुसार सरकार ने डेलवां गांव में बिजली तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 28 लाख से अधिक राशि की स्वीकृति दे दी है। जिससे गुसांईसर जीएसएस से डेलवां गांव के लिए 6.5 किलोमीटर 11 हजार की नई लाईन डालकर अलग फीडर बनाया जाएगा। अब गांव को 24 घंटे थ्री फेज बिजली मिल सकेगी। इस स्वीकृति के बाद गांव में उत्साह का माहौल है और ग्रामीण रतीराम डेलू, भंवरदास स्वामी, रामरख डेलू, राजेश डेलू, रामचंद्र डेलू, हरिभगत डेलू, नरेन्द्र पारीक, शिवलाल भादू, डॉ. मुकेश कुमार डेलू, फौजी मालाराम डेलू, चुन्नीलाल डेलू सहित ग्रामीणों ने विधायक महिया का आभार जताया।
गांव बेनीसर, लखासर, समंदसर, जोधासर के ग्रामीणों को वोल्टेज संकट से मिलेगी राहत। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बेनीसर, लखासर, समन्दसर एवं जोधासर को अब बिजली ट्रिपिंग, फॉल्ट व वोल्टेज की समस्या से राहत मिल सकेगी। विधायक महिया ने बताया कि उनके निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा 2-2 गांवों का अलग-अलग फीडर बना दिया गया है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ के 220 केवी जीएसएस से निकलकर जाने वाली 33 केवी लाईन से बेनीसर, लखासर, समन्दर व जोधासर के 33/11 केवी जीएसएस जुड़े हुए थे। इन चारों जीएसएस पर अत्यधिक लोड होने के कारण वोल्टेज की कमी की समस्या से किसान व ग्रामीण जूझ रहे थे। विभाग ने नई लाईन बिछाकर 2-2 गांवों का फीडर बना दिया है जिससे चारों गांवो को राहत मिलेगी। इस कार्य के लिए किसानों व ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।



