May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2022। ग्राम पंचायत शेरुणा के गांव नारसीसर के करीब 100 से अधिक किसानों के खेत रेलवे पटरी के पार है और ये किसान अंडर ब्रिज द्वारा अपने खेतों के लिए रास्ते की मांग कर रहें है। यहां किसानों ने संघर्ष समिति का गठन किया व चार दिन से धरने पर बैठे है। एडवोकेट भरत सिंह राठौड़ ने उच्चाधिकारियों से संपर्क कर किसानों की सुनवाई करने के लिए पत्र दिए है। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा जब तक सुनवाई नहीं होगी हम धरने से नहीं उठेंगे। यहां राजेन्द्र सिंह भाटी, किशन सिंह, पुरखाराम गोदारा, मालाराम गोदारा, नरपत सिंह, राजेन्द्र सिंह, मान सिंह, लक्ष्मणसिंह, ईश्वरसिंह, भानी सिंह, विजयसिंह, बचन सिंह, चंद्रसिंह, प्रेमाराम, कालू सिंह, गणेश गोदारा, बीजूराम, कान सिंह आदि उपस्थित रहें।