May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2025। अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए कस्बे में प्रभावी स्थान लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी में बुधवार को “प्लास्टिक का उपयोग और दुरूपयोग”विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वाद विवाद में एकेडमी के सभी विद्यार्थी शामिल हुए और विषय के पक्ष व विपक्ष में अपने विचार रखें। एकेडमी के निदेशक राज सर ने बताया कि एकेडमी में अंग्रेजी शिक्षण के साथ बच्चों को जीवन मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों के बारे में जानकारी दी जाती है। यहां बच्चों के व्यक्तित्व विकास के प्रयास विभिन्न स्तर पर किए जाते है। जिससे वे अपनी सभ्यता व संस्कृति से जुड़कर देश के बेहतर नागरिक बन सकें। राज सर ने बताया कि बच्चों में इंग्लिश स्पीकिंग की स्किल को बेहतर करने व उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए “प्लास्टिक का उपयोग और दुरुपयोग” विषय पर डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस डिबेट में दो टीमों ने भाग लिया और अपने-अपने पक्ष को रखने के लिए प्रभावी तर्कों के साथ विचार प्रस्तुत किए। वाद विवाद में सोमेश चौहान, ऋषि स्वामी, विकास व्यास, लक्षिता धनवानी, अरविंद और हर्ष ने सशक्त विचार रखें। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का संकल्प लिया। राज सर ने कहा कि यह डिबेट छात्रों के सोचने और समझने की क्षमता को विकसित करने का एक श्रेष्ठ मंच सिद्ध हुई, वहीं पर्यावरण के प्रति जागरूकता का बेहतर प्रयास रहा।