May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2024। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ द्वारा मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य मार्गों से पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान सैंकड़ो स्वंयसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर अनुशासन की मिसाल पेश की। भूप, उदय, चेतक, मीरा, सोनभद्र समेत 10 से अधिक घोष रचनाओं का वादन करते हुए स्वयंसेवकों का आकर्षक संचलन देखने के लिए लोग सडक़ किनारे रुके रहें। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा से संचलन का स्वागत किया। मोचीवाड़ा में रंगोली सजाई गई और मंच से वर्ग के सर्वाधिकारी बलवीरसिंह ढाका व प्रांत प्रचारक विजयानंद द्वारा अभ्यास संचलन का निरीक्षण किया। संचलन आदर्श विद्या मंदिर से प्रारंभ हुआ और आदर्श विद्या मंदिर पहुंच कर पूर्ण हुआ। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रहा। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में जोधपुर प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन पहली बार हुआ है। 8 जून को शाम 6 बजे प्रकट समापन समारोह का आयोजन होगा। यहां वर्ग में 398 कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त ले रहें है। साथ ही करीब 70 प्रबंधक व्यवस्था में है और 40 के लगभग शिक्षक विभिन्न शारीरिक विषयों का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी वर्ग के दौरान पहुंच कर वर्ग का निरीक्षण कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संघ के सैंकड़ो स्वयं सेवकों ने निकाला पथ संचलन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संचलन का जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संचलन देखने के लिए लोग सड़क किनारे रूके रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस भी संचलन के दौरान सक्रिय रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संघ के सैंकड़ो स्वयं सेवकों ने मिलाए कदम से कदम।