August 30, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ में कौनसे बूथ पर किसे कितने वोट मिले ये पूरी जानकारी- श्रीडूंगरगढ़ शहर में जहां भाजपा को बढ़त मिली वहीं ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस आगे रही है। पूरे अंचल से कुल 1,30,020 मतदाताओं ने वोट दिए इनमें से गोविंदराम मेघवाल को 67,161 वोट मिले और अर्जुनराम को 57,571 वोट मिले। श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेस ने 9,590 की बढ़त ली है। श्रीडूंगरगढ़ शहर के सभी बूथों पर भाजपा के अर्जुनराम को 12,474 वोट मिले है वहीं कांग्रेस के गोविंदराम मेघवाल को 7,536 वोट मिले है। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा में शामिल नोखा क्षेत्र के सभी गांवो में अर्जुनराम को 5,736 वोट मिले और गोविंदराम को 11,630 वोट मिले है। बता देवें क्षेत्र के सबसे बड़े गांव मोमासर में अर्जुनराम को 2020 वोट मिले है वहीं गोविंदराम मेघवाल को 2688 वोट मिले है। गांव रीड़ी में अर्जुनराम को 1444 और गोविंदराम को 2030 वोट मिले है। बिग्गा में अर्जुनराम को 1149 मत मिले वहीं गोविंदराम को यहां 1186 मत मिले है। गांव ठुकरियासर में 1021 अर्जुनराम को तथा 1195 गोविंदराम को वोट मिले है। गांव उदरासर में अर्जुनराम को 828 और गोविंदराम को 767 वोट मिले है। गांव सेरूणा में 648 अर्जुनराम को वोट मिले वहीं 1212 वोट गोविंदराम को मिले है। दूलचासर में 796 वोट अर्जुनराम को मिले वहीं 725 वोट गोविंदराम को मिले है। बता देवें 1370 वोट नोटा को भी मिले है।