August 30, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2021। करीब 20 वर्षों से कांग्रेस में अपनी सेवांए देने वाले सोहनलाल ओझा ने पार्टी का दामन छोड़ कर निर्दलीय वार्ड 8 से पर्चा भरा है। ओझा ने कहा कि बिना किसी पार्टी के सहारे कस्बे के हित में इस बार भी मैदान में उतर कर निर्दलीय पर्चा भरा है। वहीं कांग्रेस नेता व प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने आज पांच प्रत्याशियों के पर्चें स्वयं भरवाएं है। उन्होंने वार्ड 10 से दिलशाद पुत्र मो. कादर, वार्ड 3 से मुन्नीराम पुत्र स्व. पानाराम, वार्ड 20 युसुफ चुनगर, वार्ड 15 से लाल मोहम्मद, वार्ड 7 से रजनीकांत तथा वार्ड 11 से हीरालाल पुत्र दुर्गाराम को मैदान में उतारते हुए पर्चें भरें। बता देवें आज मकर संक्राति होने के कारण उम्मीदवार पर्चें भरवाने पहुंच रहें है और आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि शुक्रवार 15 जनवरी को है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता सोहनलाल ओझा वार्ड 8 से निर्दलीय पर्चा दाखिल करवा रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने प्रत्याशियों के पर्चे भरवाए।