May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2021। संयुक्त किसान संघर्ष समिति के बेनर तले श्रीडूंगरगढ़ के किसानों ने बुधवार को लखासर टोल मुक्त करवाया व आज आड़सर टोल मुक्त करवा दिया है। श्रीडूंगरगढ़ के किसानों के साथ यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना आड़सर पहुंचे और वहां धरना दिया। नए कृषि बिलों का जमकर विरोध करते हुए बाना ने कहा कि जब तक आंदोलन चलेगा क्षेत्र के टोल टोल मुक्त रहेंगे व किसानों को कोई टोल नहीं भरना है। विधायक गिरधारी लाल महिया भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे व किसानों के साथ धरने पर बैठे। विधायक ने कहा कि पूरे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसान काले कानूनों के विरोध में उतर रहें है और दिल्ली सरकार को इन पर शीघ्र फैसला लेना होगा। धरने पर रेवंतराम भाम्बू, गोपाल तर्ड, धन्नाराम गोदारा, पन्नाराम सिवंर, राजूराम सहू, बीरबल धेडू, रामेश्वर लाल जाखड़, शिवलाल नैण, गिरधारी मेहरा, जगराम बाना, सन्तोष बाना, डूंगरराम सिंवर, मनफूल गोदारा, रणजीत भाम्बू, मुखराम भूकर, श्रवण सिंह राजपुरोहित, परमेश्वर जाखड़ सहित बड़ी संख्या में युवा किसान उपस्थित रहें। युवाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए केन्द्र सरकार को जागने के लिए आव्हान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नारेबाजी करते हुए किसानों ने स्टेट हाइवे फ्री करवाया।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर टोल पर धरने पर बैठे किसान।