






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2022। अवैध शराब के साथ एक 68 वर्षीय वृद्ध को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि बिग्गाबास में आम रास्ते पर अवैध शराब बेचने की फिराक में बिग्गाबास निवासी हुलासमल को गिरफ्तार कर लिया गया व उसके कब्जे से 40 पव्वे शराब पुलिस ने जब्त कर ली। इस संबंध में सहायक उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह ने आबकारी अधिनियम के तहत बीती रात करीब 9 बजे कार्रवाई करते हुए आरोपी को हवालात में बंद कर दिया। रविन्द्र सिंह ने ही मामला दर्ज करवाया तथा हैड कांस्टेबल आवड़दान मामले की जांच कर रहें है।



