May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2025। कस्बे के मुख्य बाजार में भादानी कटले की पार्किंग प्रांगण में खड़ी एक साइकिल को एक अज्ञात युवक चलाकर ले गया। जुगल पुत्र ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि गुरूवार शाम को उसका बेटा राधे सोनी साइकिल पर भादानी कटले में स्थित दुकान पर आया। उसने अपनी साइकिल कटले की पार्किंग में खड़ी की और जब वह लौटने लगा तो उसकी साइकिल अपने स्थान पर नहीं मिली। सोनी ने अपनी दुकान के सीसीटीवी कैमरों में देखा तो पाया करीब 6.15 बजे एक अज्ञात किशोर आया और साइकिल चलाकर ले गया। सोनी ने बताया कि बालक ने साइकिल के लिए परेशान करते हुए उसे ढूंढने की रट लगा रखी है। इस पर सोनी ने थानाधिकारी श्रीडूंगरगढ़ को पत्र देकर साइकिल ढूंढवाने तथा श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों से युवक की पहचान करवाने के लिए मदद करने की अपील भी की है।